आप पुराने दर्द को कैसे ठीक करते हैं?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 13:29

जोड़ों के दर्द में राहत पाने के लिए आप अदरक के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, अदरक वाली चाय पीने से भी आपको लाभ मिल सकता है। इसके अलावा आप अदरक को गर्म पानी में शहद और नींबू के साथ मिलाकर पी सकते हैं.

पुराने से पुराना जोड़ों का दर्द झट से होगा दूर, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताए 5 असरदार घरेलू उपाय -

नमक और तेल का कम सेवन करें

आपको ज्यादा मात्रा में खट्टा, नमकीन, डीप फ्राइड और किण्वित खाद्य पदार्थों से हर कीमत पर बचना चाहिए। यह चीजें सिर्फ जोड़ों को ही प्रभावित नहीं करती बल्कि दूसरे अंगों को भी नुकसान पहुंचती हैं।

अहार और विहार से बचें

आपको वात बढ़ाने वाले अहार और विहार से बचना चाहिए। आहार जैसे कि सूखा और बासी भोजन और विहार जैसे कि अत्यधिक व्यायाम, देर तक जागते रहना, तनावपूर्ण जीवन शैली आदि से बचना चाहिए।
आयुर्वेद में जोड़ों के दर्द का इलाज

हेल्दी फैट लें

अपने खाने में सिर्फ घी, तिल का तेल, जैतून का तेल आदि का ही इस्तेमाल करें। इन चीजों में हेल्दी फैट पाया जाता है, जो जोड़ों सहित समग्र स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।

अभ्यंग मालिश है बेहतर तरीका

यह सभी प्रकार के जोड़ों के दर्द के लिए बेहतर उपाय है। तिल का तेल, सरसों का तेल, अरंडी का तेल कुछ ऐसे तेल हैं जो रसोई में आसानी से उपलब्ध होते हैं जिन्हें दर्द से राहत के लिए जोड़ों पर लगाया जा सकता है। कुछ आयुर्वेदिक तेल जो दर्द में मदद कर सकते हैं जैसे- महानारायण तैला, निर्गुंडी तैल, कोट्टमचुक्कड़ी तैलम, सहचारदी तैलम, धनवंतरम तैलम आदि।

जड़ी बूटियां भी हैं असरदार

कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां जो जोड़ों के दर्द के लिए अच्छी तरह से काम करती हैं, वे हैं- शलाकी, अश्वगंधा, निर्गुंडी, रसना, हरिद्रा (हल्दी), शुंथि (अदरक), आदि।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info